Editors Choice

3/recent/post-list

भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला



भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला

29 जुलाई 2024 सोमवार से 3 अगसत 2024 शनिवार
स्थान : हॉल नंबर 203 ठिकाणा परिसर, महाश्रमण समवसरण, संयम विहार-वेसू 
समयः रात्रि 9.25 से 10.00 बजे तक प्रतिदिन


• प्रथम दिवस
मुनिश्री सत्यकुमारजी ने युवाओं को संबोधित करते हुए, क्या है तेरापंथ ? विषय पर विशेष प्रकाश डाला।

• द्वितीय दिवस
मुनिश्री मननकुमारजी ने आचार्य भिक्षु की धर्म क्रांति पर विशेष संबोधन देते हुए, धर्म का अधिकारी कौन ? विषय पर युवकों को पाथेय प्रदान किया।

• तृतीय दिवस
विषय धर्म की कसौटी पर चर्चा करते हुए मुनिश्री सिद्धकुमारजी ने युवकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

• चतुर्थ दिवस
आज का विषय तेरापंथ के सिद्धांत एवं विशेष रूप से दान-दया पर बहुश्रुत परिषद् के सदस्य मुनिश्री दिनेशकुमारजी द्वारा विशेष संबोधन प्राप्त हुआ एवं युवाओं से खचाखच भरे हॉल में काफी युवाओं ने जिज्ञासाएं रखी एवं मुनिश्री ने समाधान दिया।

• पांचवा दिवस
2 अगस्त 2024 शुक्रवार का सेशन तेरापंथ और मूर्ति पूजा विषय पर हुआ इस सेशन को मुनिश्री कुमारश्रमणजी ने संबोधित किया। काफी जानने को मिला एवं काफी शंका समाधान भी हुए एवं अंतिम 10 मिनट में युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देते हुए मुनिश्री ने फरमाया कि कॉन्सेप्ट क्लियर होना चाहिए।

• छठा दिवस
भिक्षु दर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला में 50 से अधिक युवकों की उपस्थिति रही, युवाओं एवं किशोरों में तेरापंथ की मूल जानकारियां एवं तेरापंथ के सिद्धांत के बारे में विशेष जानकारी प्रदान की गई। विशेष उपस्थिति अभातेयुप के संगठन मंत्री श्री अमितजी सेठिया, तेरापंथ युवक परिषद् सूरत के अध्यक्ष अभिनंदन जी गादिया, मंत्री एवं अभातेयुप के एब् संयोजक सौरभजी पटावरी, सूरत तेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष सचिनजी चंडालिया, अभातेयुप से अमित जी गन्ना एवं सूरत परिषद् की पदाधिकारी टीम की विशेष उपस्थित रही।

भिक्षु दर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यशाला टीम एवं कार्यकारिणी का अथक श्रम रहा, साथ ही उन्मेष कार्यशाला टीम का भी पूरा सहयोग मिला। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतम रहा।

Post a Comment

0 Comments