Editors Choice

3/recent/post-list

मुनिश्री निकुंजकुमारजी का मासक्षमण तप परिसंपन्न

15.08.24, सूरत। मुनि निकुंजकुमारजी (वाव-सूरत) ने पूज्यप्रवर से ३१ दिन की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। पूज्यप्रवर की पावन सन्निधि में आज करीब २७ लोगों ने मासखमण (२७ से ३१ दिन) अथवा उससे अधिक दिनों की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। इन दिनों पूज्य सन्निधि में तपस्या की झड़ी-सी लगी हुई है। दस वर्ष से भी कम आयु के बच्चों ने भी अठाई तप संपन्न किया। अठाई से अधिक दिनों की तपस्या करने वालों की सूची भी प्रलम्ब है। तपस्या का यह क्रम निरंतर जारी है।

16.08.24, सूरत। कृपानिधान, करुणासागर, परम उपकारी परमपूज्य गुरुदेव आचार्यश्री महाश्रमणजी ने महती कृपा कर मुनिश्री निकुंजकुमारजी को आज मासक्षमण तप की परिसंपन्नता के अवसर पर अमृत ग्रास प्रदान किया। 

पूज्यप्रवर ने महती कृपा कर मुनिश्री निकुंजकुमारजी से अग्रणी की वंदना करवाई।



Watch Now: https://www.instagram.com/reel/C-uK-xUSFqB/?igsh=MWRhNWt6cG9uMDBmYw==

श्रद्धाप्रणत: आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति - सूरत

Post a Comment

0 Comments