13.10.24, सूरत। परम पूज्य की पावन सन्निधि और जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्त्वावधान में 'यंग एंटरप्रेन्योर्स' के लिए 'जैनेक्स्ट' कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें २० पुरुष तथा १७ महिलाएं संभागी बनी। परम पूज्य गुरुदेव ने उन्हें उपासना का अवसर प्रदान कर पावन संबोध प्रदान किया एवं उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर भी प्रदान किए। आज के कार्यक्रम में आचार्यप्रवर ने इस संदर्भ में कहा- 'जैनेक्स्ट का द्विदिवसीय कार्यक्रम भी चल रहा है। नेक्स्ट जनरेशन में भी जैनिज्म का जितना अध्ययन हो सके, धार्मिक संस्कार अच्छे रहें, धार्मिक साधना का अच्छा क्रम चलता रहे।'
साध्वीप्रमुखाजी ने भी उन्हें उद्बोधित किया। कार्यशाला के संभागी पुरुषों को मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी, मुनि कुमारश्रमणजी, महासभा के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि विश्रुतकुमारजी और मुनि सिद्धकुमारजी ने विभिन्न विषयक प्रशिक्षण दिया तो बहनों को साध्वीवर्याजी, साध्वी ऋद्धिप्रभाजी, साध्वी सिद्धार्थप्रभाजी, साध्वी वैराग्यप्रभाजी, साध्वी अक्षयविभाजी, साध्वी प्रीतिप्रभाजी तथा साध्वी ऋद्धिप्रभाजी ने प्रशिक्षण दिया। इसके अतिरिक्त संभागियों के पारस्परिक नेटवर्किंग की दृष्टि से भी अनेक उपक्रम समायोजित हुए।
0 Comments