Editors Choice

3/recent/post-list

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के 17वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ

Terapanth_Professional_Forum_National_Conference

14 सितंबर, सूरत। आज आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के 17वें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ हुआ। इस संदर्भ में मुख्य प्रवचन कार्यक्रम के दौरान मंचीय उपक्रम रहा। इस संदर्भ में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि रजनीशकुमारजी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज ओस्तवाल ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। टीपीएफ के मुख्य ट्रस्टी श्री संजय बाफना ने अपनी विचाराभिव्यक्ति दी। 

इस संदर्भ में आचार्यश्री ने आशीष प्रदान करते हुए कहा कि एकता अपने आप में एक शक्ति होती है। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बहुत महत्त्वपूर्ण संस्था है। यह विकासशील संगठन लग रहा है। बुद्धिमत्ता के साथ-साथ धर्म से भी जुड़ा हुआ है। इसमें खूब विकास होता रहे। कार्यक्रम का संचालन आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि रजनीशकुमारजी ने किया।   

Terapanth_Professional_Forum_National_Conference

Terapanth_Professional_Forum_National_Conference


Post a Comment

0 Comments