Editors Choice

3/recent/post-list

आ. महाश्रमण सूरत चातुर्मास प्रवास व्य. समिति ने ग्रहण किया दायित्व

Jain Terapanth Surat Chaturmas

26 फरवरी.आचार्य श्री महाश्रमण जी (Acharya Mahashraman ji) का मुंबई चातुर्मास सहित लगभग 250 दिन से भी अधिक का मुंबई प्रवास सानंद संपन्न हुआ। इस अवसर पर बृहत्तर मुंबई तेरापंथ जैन संघ की ओर से आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति मंगल भावना समारोह आयोजित किया गया। आचार्य श्री का 2024 का चातुर्मास सूरत में घोषित है। आचार्य श्री कोंकण, विदर्भ, पुणे, औरंगाबाद आदि क्षेत्रों की सुदीर्घ पदयात्रा करने के पश्चात् जुलाई 2024 में सूरत पधारेंगे। लेकिन पूज्य गुरुदेव की रास्ते की सेवा का दायित्व सूरत का रहेगा । सूरत से तेरापंथ जैन समाज का विशाल श्रावक संघ आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति, सूरत के अध्यक्ष श्री संजय जी सुराणा एवं महामंत्री श्री नानालाल जी राठौर के नेतृत्व में आचार्य श्री महाश्रमण जी की सत्रिधि में पनवेल पहुंचा। जिसमें सूरत महानगर के उधना, पर्वत पाटिया सहित विविध उपनगरों के सैंकड़ों श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।

Surat chaturmas dayitva dhvaj hastantaran


बृहत्तर मुंबई की ओर से आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति, मुंबई के अध्यक्ष श्री मदन लाल जी तातेड, महामंत्री श्री सुरेंद्र जी कोठारी एवं पदाधिकारियों की ओर से दायित्व ध्वज हस्तांतरण की रस्म अदायगी की गई। आचार्य श्री महाश्रमण चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति, सूरत के अध्यक्ष श्री संजय जी सुराणा महामंत्री श्री नानालाल जो राठौड़ एवं उनकी टीम ने दायित्व हस्तांतरण का ध्वज स्वीकार किया। इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण जी ने मुंबई समाज की सेवा भावना एवं श्रावक समाज की जागरूकता को सराहना करते हुए मंगल पाठ सुनाया। तेरापंथ समाज सूरत के प्रति भी पूज्यवर ने आशीर्वाद एवं मंगल भावना प्रेषित करते हुए मंगल पाठ सुनाया। पूज्य प्रवर की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त कर सूरत संघ निहाल हो गया।

Post a Comment

0 Comments