Jain Shwetamber Terapanth Acharya Mahashraman Surat Chaturmas
17 अप्रैल, सूरत। आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति सूरत का दायित्व संकल्प समारोह मुनि श्री उदितकुमार जी के सान्निध्य में आज आचार्य भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस के पुनीत दिवस पर प्रातः सिटीलाइट तेरापंथ भवन (Citylight Terapanth Bhawan) में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुनि श्री उदितकुमार जी ने प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा- आज का दिवस आचार्य भिक्षु (Aacharya Bhikshu) के साधना के संकल्प का पुनीत दिवस है। पूज्यप्रवर का 2024 का चातुर्मास होने की नियति बनी व इस नियति के प्रमुख कारक है- पूज्यप्रवर की असीम अनुकंपा व सूरत समाज की श्रद्धासिक्त प्रार्थना व प्रभावी प्रस्तुति। नियति बनी तो भगवान महावीर कॉलेज भी स्थान के रूप में मिल गयी। कारवां बना और चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने हेतु उत्साह, लगन, समर्पण, समय के कुशल प्रबंधन के साथ आगे बढ़ रहा है।
मुनि श्री ने आगे कहा पद की आकांक्षा न हो बल्कि कार्य करने की लगन हो। व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री संजय सुराणा का यह प्रयास रहा कि संपूर्ण सूरत के प्रतिभावान कार्यकर्ता सभी कार्यों से जुड़े। पूज्यप्रवर की रास्ते की सेवा करे, पूज्यप्रवर की अभिवंदना अधिकाधिक तपस्या से करे। हम पंचाचार की साधना करें।
Acharya Shri Mahashraman Chaturmas Pravas Vyavastha Samiti के अध्यक्ष श्री संजय सुराणा ने अपनी टीम की घोषणा की व सभी को दायित्व संकल्प दिलवाए।
इससे पूर्व तेरापंथी महासभा संगठन मंत्री श्री प्रकाश डाकलिया द्वारा मंगलाचरण गीतिका का संगान किया गया। तेरापंथ ट्रस्ट सूरत के सह मैनेजिंग ट्रस्टी श्री अनिल बोथटा, सूरत सभा मंत्री श्री मुकेश बैद, भगवान महावीर कॉलेज के संस्थापक व स्वागताध्यक्ष डॉ. संजय जैन, श्री जसकरण चौपड़ा आदि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। सभी केंद्रीय स्थानीय संघीय संस्थाओं के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। सूरत चातुर्मास हेतु पूज्यप्रवर के पदार्पण के संदर्भ में अभ्यर्थना गीत का लॉन्च किया गया। तेयुप सूरत द्वारा विहार सेवा हेतु निर्मित टी शर्ट का अनावरण किया गया।
व्यवस्था समिति के महामंत्री श्री नानालाल राठौड़ ने समारोह का संचालन किया। आभार ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष श्री अनिल चंडालिया ने किया।

0 Comments