Editors Choice

3/recent/post-list

सूरत चातुर्मास 2024 के logo का अनावरण

Surat Chaturmas 2024 के logo का अनावरण 15 Feb. Jain Shwetamber Terapanth महातपस्वी परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी (Acharya Mahashraman ji) का आगामी 2024 का पावन चातुर्मास सूरत में होने जा रहा है, जिसको लेकर संपूर्ण सूरत समाज में अपार उत्साह है। आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति सूरत भी जोरों शोरों से चातुर्मास संबंधी व्यवस्थाओं में जुट गई है।

Surat Chaturmas 2024 logo release event



इसी कड़ी में आज परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सानिध्य में वाशी नवी मुंबई में आयोजित तेरापंथ धर्मसंघ के महाकुंभ 160 वें मर्यादा महोत्सव के द्वितीय दिवस के अवसर पर आचार्य महाश्रमण जी चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति सूरत के लोगो का अनावरण किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय सुराणा व महामंत्री नानालाल राठौड़ के नेतृत्व में करीब 35 लोग संघ रुप में गुरु चरणों में पहुंचे थे। पूज्यप्रवर ने महती कृपा करवाते हुए सूरतवासियों को आशीर्वचन फ़रमाया।

Post a Comment

0 Comments