Editors Choice

3/recent/post-list

सूरत चातुर्मास प्रवास स्थल पर शिलान्यास कार्यक्रम

7 दिस.,सूरत. Jain Terapanth

युगप्रधान आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman ji)  का आगामी वर्ष 2024 का चातुर्मास सूरत  में होने जा रहा है। Surat Chaturmas 2024  को लेकर स्थानीय श्रावक समाज में उत्साह है व चातुर्मास व्यवस्था समिति ने चातुर्मास को सफल बनाने की गतिविधियां शुरू कर दी है। इस सिलसिले में गुरुवार सुबह चातुर्मास स्थल वेसू के भगवान महावीर कॉलेज परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Surat Chaturmas Pravas Sthal Shilanyas


शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत में बहुश्रुत परिषद के सदस्य मुनि उदितकुमार ने प्रवास स्थल से मंगलपाठ किया। इस दौरान चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय सुराना, महामंत्री नानालाल राठौड़ समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में स्थल पर मौजूद थे। भूमिपूजन के बाद चातुर्मास स्थल पर प्रवचन पंडाल व आवास व्यवस्था से जुड़े कार्यों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ समाज के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा उधना, परवत पाटिया, लिंबायत, कामरेज, चलथान आदि क्षेत्रों के संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments