25.09.24, सूरत। आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अंतर्गत स्थानीय तेयुप सूरत एवं तेरापंथ किशोर मण्डल द्वारा त्रिदिवसीय तेरापंथ हस्तकला उत्सव का समायोजन किया गया।
तेरापंथ हस्तकला उत्सव का अवलोकन करने हेतू आचार्यश्री महाश्रमणजी एवं साध्वीप्रमुखा श्री विश्नुतविभाजी महती कृपा कर पधारे। सूरत महागगर के डिप्टी मेयर श्री नरेन्द्र पाटील एवं सूरत के डीसीपी श्री विजय गुर्जर ने उद्द्घाटन किया, साथ ही चातुर्मास व्यवस्था समिति-सूरत के अध्यक्ष श्री संजय सुराणा एवं महामंत्री श्री नानालाल राठौड की उपस्थिती रही।
प्रदर्शनी में बड़े सुन्दर ढंग से चारित्रात्माओं द्वारा हाथों से विभिन्न वस्तुओं पर बनाई गई कलाकृतियां प्रदर्शित की गई थी, जो दर्शकों को काफी आकर्षित कर रही थी। नारियल, अखरोट के छिलको पर कलाकारी, लकड़ी, वस्त्र इत्यादि चीजों पर की गयी चित्रकारी उनके हुनर को दर्शा रही थी।
प्रथम दिवस में ही संभवतः 3500 से अधिक दर्शकों ने लाभ उठाया। द्वितीय दिवस तेरापंथ हत्त्तकला उत्सव सूरत में उमड़े हजारों (6500 से अधिक) की संख्या में आवक समाज को देखते हुए चातुर्मास व्यवस्था समिति सूरत एवं तेरापंथ युवक परिषद् सूरत ने इस उत्सव को 25 सितम्बर सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक यथावत जारी रखने का निर्णय लिया। परिणामस्वरूप तीसरे दिन भी संभवतयाः 1 हजार से अधिक बंधुओं-बहनों द्वारा हस्तकला प्रदर्शनी वैच्खने का शाम लिया गया।
कुल मिलाकर इन ढाई दिनों में सम्भवत: 11000 से भी अधिक दर्शकों ने इस विशाल हस्तकला प्रदर्शनी को देखकर चारित्रात्माओं के प्रति कृतज्ञता के भाव ज्ञापित किये।


0 Comments