Editors Choice

3/recent/post-list

TPF के 5 वाँ प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन

28.09.24, सूरत। आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में आज से तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के 5वें द्विदिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ। इस संदर्भ में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिम्मत माण्डोत, मुम्बई की इनकम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर श्रीमती सारिका जैन, एडिशनल कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। 


आचार्यश्री ने इस संदर्भ में पावन आशीष प्रदान करते हुए कहा कि जहां समूह होता है, वहां शासन-प्रशासन की आवश्यकता भी हो सकती है। लोकतांत्रिक प्रणाली में प्रशासनिक अधिकारी होते हैं और चुनाव के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति आते हैं। संस्थाओं का भी अपना विधान है। व्यवस्था प्रबन्धन की प्रणाली होती है। आज तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के तत्त्वावधान में ऐसे अधिवेशन का आयोजन हो रहा है। प्रशासनिक स्तर पर आना भी जीवन की एक सफलता है। कितना श्रम किया होगा, तब ऐसे क्षेत्र में आने का अवसर मिलता है। प्रशासन के क्षेत्र में अनेकांतवाद का उपयोग हो सकता है। प्रशासनिक जीवन में भी संयम और नशामुक्तता रहे, अहिंसा, नैतिकता व ईमानदारी हो तो प्रशासनिक क्षेत्र में धर्म को जोड़ा जा सकता है। ‘महाश्रमण जीवनगाथा’ की गायिका अंतिमा जैन व सुनील डागा ने गीत को प्रस्तुति दी। आई.आर.एस. श्री अशोककुमार कोठारी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। 





Post a Comment

0 Comments