Editors Choice

3/recent/post-list

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की उपस्थिति में अभातेमम अधिवेशन शुभारंभ

अच्छी सेवा व गतिविधियों के संचालन में सक्षम प्रतीत हो रही है अभातेमम : आचार्यश्री महाश्रमण 


श्राविका गौरव व प्रतिभा पुरस्कार समारोह का भी हुआ आयोजन


21.09.2024, शनिवार, वेसु, सूरत (गुजरात) :


ABTMM conference Gujarat Governor  Acharya Devvrat visits Acharya Mahashraman ji

जन-जन को सन्मार्ग दिखाने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री की मंगल सन्निधि तथा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के तत्त्वावधान में शुक्रवार को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के 49वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संरक्षणम्’ का शुभारम्भ हुआ। इस शुभारम्भ सत्र का आयोजन महावीर समवसरण में किया गया, जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने मंचासीन आचार्यश्री को वंदन कर पावन आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरान्त अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के शुभारम्भ सत्र में समुपस्थित महिला शक्ति को संबोधित करते हुए सशक्त महिला शक्ति के जागरण व विकास की बात कही। 

शुभारम्भ सत्र में शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने भी समुपस्थित महिला संभागियों को पावन पाथेय प्रदान करने के साथ ही राज्यपाल महोदय को भी मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। साध्वीप्रमुखाजी ने भी इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को अभिप्रेरणा प्रदान की। 

कार्यक्रम में साध्वीवर्या साध्वी सम्बुद्धयशाजी ने उपस्थित जनता को उद्बोधित किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के 49वें राष्ट्रीय अधिवेशन ‘संरक्षणम्’ के दूसरे दिन तेरापंथ महिला मण्डल-सूरत ने मंगलाचरण को प्रस्तुति दी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता डागा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। आज के कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा सुश्री कमला कठौतिया को श्राविका गौरव अलंकरण प्रदान किया। अभिनंदन पत्र का वाचन अभातेममम की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बैद ने किया। सीतादेवी सरावगी प्रतिभा पुरस्कार डॉ. तारा दुगड़ व सुश्री नीतू चौपड़ा को प्रदान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन क्रमशः संरक्षिका श्रीमती शांता पुगलिया तथा उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन नाहटा ने किया। पुरस्कार व सम्मान प्राप्तकर्ताओं ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। 


साध्वीप्रमुखाजी ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल व पुरस्कार व सम्मान प्राप्तकर्ताओं को पावन प्रतिबोध प्रदान किया। आचार्यश्री ने इस अवसर पर पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि किसी भी संस्था के निर्माण का अपना उद्देश्य होता है। तेरापंथ महिला मण्डल के अधिवेशन का प्रसंग है। कल भी राज्यपाल महोदय की उपस्थिति में अच्छा व सुव्यवस्थित कार्यक्रम हुआ। यह अच्छा महिलाओं का संगठन है। कहीं तेरापंथ समाज की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करना है तो अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल वह नेतृत्व करने में सक्षम प्रतीत हो रही है। जितना हो सके धार्मिक-आध्यात्मिक सेवा देने का गतिविधियों को व्यवस्थित रूप में संचालित करने का प्रयास होता रहे। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल की मंत्री श्रीमती नीतू ओस्तवाल ने किया। 



Post a Comment

0 Comments