जैविभा के समण संस्कृति संकाय के दीक्षान्त समारोह का हुआ समापन
14.08.2024, बुधवार, वेसु, सूरत (गुजरात)
युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में जैन विश्व भारती के समण संस्कृति संकाय के दीक्षान्त समारोह का मंचीय उपक्रम समायोजित हुआ। इस संदर्भ में जैन विश्व भारती के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि कीर्तिकुमारजी, समण संस्कृति संकाय के विभागाध्यक्ष श्री मालचन्द बैंगानी व श्री पुखराज डागा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। जैन विद्या पाठ्यक्रम से जुड़ी महिलाओं ने गीत का संगान किया। आचार्यश्री ने पावन आशीष प्रदान करते हुए कहा कि जैन विश्व भारती का एक भाग समण संस्कृति संकाय है। इसके माध्यम से जैन विद्या के प्रसार का प्रयास किया जा रहा है। जैन विद्या का अच्छा प्रयास होता रहे। अपना अच्छा आध्यात्मिक-धार्मिक विकास होता रहे। इस दौरान जैन विश्व भारती के पदाधिकारियों द्वारा आगम मंथन प्रतियोगिता की पश्न पुस्तिका आचार्यश्री के समक्ष लोकार्पित किया गया।

0 Comments