15.08.24 युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर मंगलपाठ सहित आध्यात्मिक मंगलकामनाएं प्रदान की!
प्रातःकाल की मंगल बेला में भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस की धूम की चतुर्मास प्रवास स्थल में दिखाई दे रही थी। चारों ओर लहराता तिरंगा झण्डा भारत के वैभव की गाथा गा रहा था। लगभग साढ़े सात बजे चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति की ओर से ध्वजारोहण का उपक्रम समायोजित हुआ। जहां युगप्रधान परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी स्वयं पधारे और पावन आशीर्वाद प्रदान किया। तदुपरान्त चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री संजय सुराणा व जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री मनसुखलाल सेठिया द्वारा ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
महासभा महामंत्री श्री विनोद बैद चातुर्मास व्यवस्था समिति सूरत के महामंत्री श्री नानालाल राठौड़ एवं अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।

0 Comments