Jain Terapanth Surat Chaturmas
23 June. गुजरात के गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष संघवी (Harsh Sangahvi) ने आचार्य श्री महाश्रमण प्रवास स्थल का अवलोकन कर आचार्य श्री महाश्रमणजी के आगामी सूरत चातुर्मास की तैयारियों का जायजा लिया।
इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति - सूरत के अध्यक्ष श्री संजय सुराणा, महामंत्री श्री नानालाल राठौड़ सहित पूरी टीम उपस्थित रही। ज्ञातव्य है आचार्य श्री महाश्रमण जी (Acharya Kaha shraman) चातुर्मासिक प्रवास हेतु आगामी 13 जुलाई 2024 को सूरत शहर में धवल वाहिनी संग पावन प्रवेश करेगें । इस चातुर्मास के दौरान सूरत व गुजरात से साथ साथ देश विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के सूरत आगमन की संभावना है। इसी को मद्देनजर रखते हुए हजारों श्रद्धालुओं की बैठक क्षमता वाले विशाल प्रवचन पंडाल, आवासीय कुटीर, विशाल भोजनशाला, बच्चों के लिए ज्ञानकुंज व किड्स जॉन, शॉपिंग एरिया, आचार्य महाश्रमण म्यूजियम आदि का निर्माण किया गया है। साथ ही पार्किंग व यातायात सुविधा व चिकिसकीय सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

0 Comments