Editors Choice

3/recent/post-list

फिटनेस टिप्स सेमिनार का आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल सूरत द्वारा फिटनेस टिप्स सेमिनार का आयोजन आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में एवं साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक प्रसिद्ध फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर ध्वनित देसाई ने एवं उनकी टीम के द्वारा किस प्रकार हम स्वस्थ रह सकते हैं इसका लाइव डेमो दिया ।आपने बताया कि एक्सरसाइज वह टिप्स हैं जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है अगर हम गलत तरीके से करते हैं तो कुछ प्रॉब्लम हो सकती हैं। अन्यथा एक्सरसाइज के द्वारा हम स्वस्थ रह सकते हैं उन्होंने लेट कर बैठ कर एवं खड़े रहकर करने वाली एक्सरसाइज बताई । इस कार्यशाला में साध्वी श्री त्रिशलाकुमारी  जी आदि साध्वियों की उपस्थिति रही । पूर्वाध्यक्षा मधु जी देरासरिया ने डॉक्टर साहब का परिचय प्रस्तुत किया। अध्यक्ष चंदा जी भोगर ने स्वागत एवं  आभार व्यक्त किया। मंत्री सुषमा जी बोथरा , सह मंत्री मीना मेहता कार्यकारिणी ने बहिनें एवं अच्छी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही।  डॉक्टर ध्वनित देसाई एवं उनकी टीम को साहित्य के द्वारा सम्मानित किया । यह कार्यशाला बहुत ही उपयोगी  रही।




Post a Comment

0 Comments