10 अक्टूबर2024, सूरत, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित समृद्ध राष्ट योजना के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल सूरत द्वारा स्कूल धूमकेतु प्राथमिक शाला एवं डॉ राधाकृष्णन सर्वपल्ली प्राथमिक शाला इन दो शालाओं को 2 वर्ष के लिए संरक्षण में लिया गया है। प्राथमिक शाला के कक्षा -8 के विद्यार्थी परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में दर्शनार्थ उपस्थित हुए। गुरुदेव ने प्रेरणा प्रदान करते हुए फरमाया विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा का जितना महत्व है उतना ही महत्व सद्भावना और नैतिकता का है। पूज्यप्रवर ने विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की प्रेरणा प्रदान की और संकल्प करवाए।
मंडल की अध्यक्ष चंदा जी भोगर ने अपने वक्तव्य में सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात सभी बालक एवं बालिकाओं के लिए साध्वीप्रमुखा श्री विश्रुतविभा जी के सान्निध्य में अनुशासन कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल की साध्वीप्रमुखा श्री जी ने बच्चों को प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा शिक्षा के साथ जीवन में गुणों का विकास होना जरूरी है । रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई। झूठ बोलकर जीह्वा को कभी भी गंदी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने फरमाया कि महापुरुषों के जीवन को हम आदर्श रूप में ले सकते हैं । आप भी अपने जीवन में कभी भी झूठ नहीं बोले, चोरी नहीं करे, बुरे कार्यों में शक्ति को खर्च नहीं करे। अनुशासन में रहना अभिभावकों का कहना मानना अच्छा इंसान बनना अर्थात् खान-पान शुद्ध रखकर अपने जीवन को अच्छा बनाना है। सभी बच्चों को संकल्प करवाया गया । स्कूल की प्रिंसिपल तृप्ति बहन कानानी ने साध्वी श्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया ।इस कार्यशाला के लिए बस की व्यवस्था पूर्व अध्यक्ष राजुल जी चोरड़िया के द्वारा की गई। बच्चों को ज्ञानकुंज दिखाने में मनीषा सेठिया का सहयोग रहा। कार्यक्रम की संयोजिका राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राखी बैद, रेखा जी ढालावत सहसंयोजिका सुनीता जी सुराणा, डिंपल नाहर का अच्छा सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय समिति सदस्य पूर्णिमा गादिया ,पूर्वाध्यक्ष पदाधिकारी और कार्यकारिणी बहनों की उपस्थिति रही। अनुराग जी कोठारी और चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मंत्री का सहयोग एवं महाश्रमण म्यूजियम को दिखाने में हेमन्त भाई का सहयोग रहा। अंत में मंत्री सुषमा बोथरा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापन किया।



0 Comments