Editors Choice

3/recent/post-list

अभिनव सामायिक आयोजन

03.09.24, सूरत। महातपस्वी युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित कार्यकम अभिनव समायिक का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद्, सूरत द्वारा 3 सितंबर 2024 मंगलवार को महापज्ञ सभागार (कॉन्फ्रेंस हॉल) संयम विहार में रात्रि 8.00 से 9.00 बजे के बीच किया गया।

तेरापंथ युवक परिषद् सूरत के साथ संयुक्त रूप से तेरापंथ युवक परिषद् उधना, पर्वत पाटिया, लिंबायत, बारडोली, चलथान, सचिन, नवसारी इन सभी परिषद् से युवकों के साथ साथ पदाधिकारीगण भी अभिनव सामायिक के कार्यक्रम में सहयोगी बने। अभिनव सामायिक के इस उपक्रम में विशेष रूप से नमस्कार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया।

100 से अधिक युवकों की उपस्थिति के साथ-साथ छोटे बच्चों एवं बड़ों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। तेरापंथ युवक परिषद् सूरत एवं अन्य शाखा परिषदों के पदाधिकारीयों की विशेष उपस्थिति रही। सामायिक साधक टीम एवं सभी तेयुप साथियों के प्रयास से यह कार्यक्रम सफल रहा।

Post a Comment

0 Comments