Editors Choice

3/recent/post-list

सीपीएस ट्रेनर्स कॉनक्लेव क्षितिज-Beyond Limits

17-18 September 2024, सूरत। अभातेयुप के तत्वावधान में युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद् सूरत द्वारा द्विदिवसीय सीपीएस ट्रेनर्स कॉनक्लेव 'क्षितिज-Beyond Limits' का आयोजन किया गया, जिसमें 56 प्रशिक्षक संभागी बने। 

परम पूज्य गुरुदेव ने सभी को आशीर्वाद देते हुए फरमाया कि वक्तृत्व कला का बाह्य भाग है हावभाव, वाक् शैली आदि, परंतु आंतरिक भाग है ज्ञान। सभी प्रशिक्षक अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहें। अभातेयुप आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री योगेशकुमारजी ने फरमाया कि प्रशिक्षक स्वयं को केवल सीपीएस तक ही सीमित नहीं करें अपितु तेरापंथ धर्मसंघ की प्रभावना के लिए उपासक, प्रवक्ता और विविध विषयों पर निरंतर प्रशिक्षण में लगे रहें एवं प्रशिक्षकों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कॉनक्लेव में मुनिश्री जागृतकुमारजी ने प्रेरणा देते हुए फरमाया कि इच्छाएं अपरिमित है परंतु जरूरतें सीमित हैं, हमें इच्छाओं को नहीं आवश्यकताओं को ध्यान में रख कर कार्य करना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश डागा, उपाध्यक्ष श्री जयेश मेहता, महामंत्री श्री अमित नाहटा, सहमंत्री श्री लक्की कोठारी, संगठन मंत्री श्री अमित सेठिया, मुख्य प्रशिक्षक श्री अरविन्द मांडोत, प्रवृत्ति सलाहकार श्री सतीश पोरवाड़, राष्ट्रीय प्रभारी श्री दिनेश मरोठी, सहप्रभारी श्री सोनू डागा ने सीपीएस और कॉनक्लेव के बारे में भावाभिव्यक्ति दी। मुख्य प्रशिक्षक श्री अरविन्द मांडोत ने राष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में उत्तीर्ण हुए अखिलजी मारू, अनिलाजी सेठिया, अरविंदजी पोकरणा, चिरागजी पामेचा, दिनेशजी मरोठी, महावीरजी भटेवरा, भव्यजी बोयरा, प्रीतिजी धाकड़, मनीषाजी सेठिया, विवेकजी संकलेचा और विनीतजी सिंघवी के नामों की घोषणा की। आचार्य प्रवर के समक्ष इन राष्ट्रीय प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र भेंट किए गए और 24 जोनल ट्रेनर्स के नामों की घोषणा की। सभी प्रोविजनल ट्रेनर्स को मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर सीपीएस राष्ट्रीय और जोनल प्रशिक्षक के प्रमाण पत्र भेंट किए गए।




Post a Comment

0 Comments