27 सितंबर 2024, सूरत। ATDC द्वारा प्रथम ब्लड टेस्टिंग कैंप का आयोजन सुस्वास्थ्यम चिकित्सालय में किया गया, जिसमें 471 लोगों ने लाभ लिया।
आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति द्वारा संचालित सुस्वास्थ्यम चिकित्सालय में वेयुप सूरत द्वारा संचालित आचार्य तुलसी डॉयग्नोस्टिक सेंटर में दिनांक 25-26 एवं 27 सितंबर 2024 को फुल बॉडी ब्लड टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया गया जिसमें कुल 39 ब्लड टेस्ट की बॉडी प्रोफाइल जिसकी मार्केट की कीमत 2999 है यह टेस्ट रू. 750 में की गई । इस कैंप में 471 लोगों ने लाभ लिया। सभी लोगों को रिपोर्ट व्हाटसएप के माध्यम से पहुंचाई गई, ब्लड सैंपल प्रोसेस में थॉयरोकेयर लैब का सहयोग मिला। ब्लड सैंपल कलेक्शन में AMC टीम, TPPM टीम तथा सुस्वास्थ्यम चिकित्सालय के कार्यकर्ताओं का सहयोग प्राप्त हुआ।

0 Comments