Editors Choice

3/recent/post-list

Advanced Tattvagyan कार्यशालाओं का आयोजन

30.09.24, सूरत। तेरापंथ महिला मंडल सूरत द्वारा परमपूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के सान्निध्य में श्रुत सोपान के अंतर्गत  Advanced Tattvagyan कार्यशालाएं आयोजित हुई । यह कार्यशाला 29 July से 30 September तक प्रति सोमवार कुल 8 कार्यशालाएं हुई। इसमें शासन श्री साध्वी विमलप्रज्ञा जी का  भगवती आदि ग्रंथो से  तत्त्वज्ञान सम्बन्धी अलग -अलग विषयों पर बहुत ही गहरा प्रशिक्षण दिया गया । इसमें  सभी क्लास में लगभग 110 से 135 तक  की उपस्थिति रही। अर्धपुद्गल परावर्तन, शुक्ल पक्षी, परित संसारी, जिन कल्पी कौन हो सकते हैं, समुद्घात के प्रकार और उनका विस्तार , उपशम सम्यक्त्वी जीव नरक में जा सकता है या नहीं और किस गुणस्थान में किन किन गुणस्थानों के जीव आ सकते हैं और किन गुणस्थानों में जा सकते हैं आदि  विषयों पर प्रश्नोत्तर के माध्यम से चर्चा हुई । साध्वी श्री जी ने बहनों से प्रश्न किए और बहनों ने भी काफी अच्छे ढंग से  प्रश्नों के उत्तर दिए और उनकी जिज्ञासाओं का   साध्वी श्री जी ने बहुत ही अच्छे ढंग से समाधान किया।


इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य रहा  जैन- स्कॉलर, तत्त्वविज्ञ, तत्त्वप्रचेता, तेरापंथ दर्शन प्रचेता और  तत्त्वज्ञान भाग 4 से 6 में अध्ययनरत बहनें अपने विशिष्ट ज्ञान को और अधिक पुष्ट कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकें। कार्यशाला की संयोजिका राजु दूगड़ , कनक बरड़िया  और सहसंयोजिका रितु बैद, चन्दा मेड़तवाल का कार्य शाला संचालन आदि में पूर्ण सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments