Editors Choice

3/recent/post-list

त्रिदिवसीय सेवा साधक श्रेणी का हुआ आध्यात्मिक शुभारम्भ

शिविरार्थियों को अच्छा प्रशिक्षण व लाभ प्राप्त करने की आचार्यश्री ने दी पावन प्रेरणा

20.09.2024, शुक्रवार, वेसु, सूरत (गुजरात) :

Terapanth_Mahasabha_Seva_Sadhak_Shivir

आज से आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्त्वावधान में त्रिदिवसीय सेवा साधक श्रेणी के शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस संदर्भ में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री मनसुखलाल सेठिया तथा इस श्रेणी के राष्ट्रीय संयोजक श्री किशनलाल डागलिया ने अपनी विचाराभिव्यक्ति दी। इस संदर्भ में आचार्यश्री ने पावन आशीष प्रदान करते हुए कहा कि जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्त्वावधान में सेवा साधक श्रेणी की परियोजना सामने आई है। समाज में अनेक गतिविधियां हैं। जीवन में आदमी साधना करे। मानव जीवन में धार्मिक-आध्यात्मिक अच्छी साधना भी चले और धार्मिक-आध्यात्मिक सेवा देने का भी प्रयास हो। इस शिविर से संभागियों को अच्छी जानकारी, अच्छा प्रशिक्षण व अच्छा लाभ प्राप्त हो। विकास परिषद के सदस्य श्री बनेचंद मालू ने अपनी भावाभिव्यक्ति थी।   



Terapanth_Mahasabha_Seva_Sadhak_Shivir

Post a Comment

0 Comments