Editors Choice

3/recent/post-list

आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शनार्थ पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल

पर्युषण के दौरान आशीर्वाद प्राप्त कर लाभान्वित हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र भाई पटेल

*- गृहमंत्री हर्षभाई संघवी व मंत्री प्रफुल पानशेरिया भी पहुंचे संयम विहार* 

*- पर्युषण पर्वाधिराज : जप दिवस के रूप में हुआ छठे दिन का समायोजन* 

*- कोई ऐसा अक्षर नहीं जो मंत्र नहीं बन सकता : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण* 

*06.09.2024, शुक्रवार, वेसु, सूरत (गुजरात) :*

Gujarat CM Bhupendra bhai with Acharya Mahashraman

आज अपराह में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल पूज्यप्रवर की पावन सन्निधि में उपस्थित हुए। उन्होंने आते ही आचार्यप्रवर की सविनय वंदन किया। उनके साथ गुजरात के गृहमंत्री श्री हर्ष संघवी व प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री प्रफुल्ल पानशेरिवा, डीसा के विधायक श्री प्रवीण माली आदि ने पूज्यप्रवर के दर्शन किए। पूज्यप्रवर का मुख्यमंत्रीजी आदि के साथ कुछ समय तक वार्तालाप का क्रम रहा। पूज्यप्रवर ने इस दौरान उन्हें पर्युषण पर्याधिराज, जैन सिद्धान्तों, आगामी यात्रा एवं यात्रा के दौरान किए जाने वाले कार्य, समण श्रेणी, तेरापंच धर्मसंघ में शिक्षा के विकास, आचार्य भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी आदि के विषय में जानकारी प्रदान की। आचार्यप्रवर ने उन्हें मुख्यमुनि, साध्वीप्रमुखाजी और साध्वीवर्याजी का परिचय भी दिया। मुख्यमंत्रीजी ने स्वयं द्वारा की जाने वाली आराधना की अवगति प्रस्तुत की। इस प्रकार कुछ पल तक वार्तालाप के उपरान्त मुख्यमंत्रीजी आदि ने पूज्यप्रवर को पुनः नमन कर विदा ली।

Post a Comment

0 Comments