Editors Choice

3/recent/post-list

जैन संस्कारक राष्ट्रीय सम्मेलन

जैन संस्कारक राष्ट्रीय सम्मेलन-सूरत (दिनांक 18-19 सितम्बर 2024)

19 सितंबर 2024, सूरत, अभातेयुप के तत्वावधान में परम आराध्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में जैन संस्कार विधि के चतुर्थ राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ,  जिसमें लगभग 152 जैन संस्कारकों की सहभागिता रही। सम्मेलन में साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभाजी, मुख्य मुनिश्री महावीरकुमारजी, साध्वीवर्याश्री संबुद्धयशाजी, मुनिश्री दिनेशकुमारजी, मुनिश्री उदितकुमारजी, अभातेयुप आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री योगेशकुमारजी, मुनिश्री अभिजीतकुमारजी का मार्गदर्शन एवं पावन पाथेय प्राप्त हुआ। जैन संस्कार विधि मुख्य प्रशिक्षक, उपासक प्राध्यापक श्री डालिमचंद नौलखा एवं संरक्षक श्री सुमेरमल सुराणा, 'श्री' संस्कारक श्री प्रदीप संचेती व 'श्री' संस्कारक श्री राकेश जैन ने प्रत्येक सत्र में मार्गदर्शन प्रदान किया। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश डागा, उपाध्यक्ष ॥ श्री जयेश मेहता, महामंत्री श्री अमित नाहटा, सहमंत्री-॥ श्री लकी कोठारी, संगठन मंत्री श्री अमित सेठिया ने भी सहभागिता दर्ज करवाकर अपनी भावाव्यक्ति प्रस्तुत की। तेयुप सूरत की सुन्दर आयोजन व उनकी टीम द्वारा अमुल्य सेवा, श्रम और कार्यकुशलता भी अद्भुत रही। सम्मेलन में श्रेणी आरोहण करते हुए 27 संस्कारकों को 'धी' से 'ही' श्रेणी में आरोहित किया गया। ।

सम्मेलन के दूसरे दिन मंचीय उपक्रम रहा। इस संदर्भ में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश डागा तथा मुख्य प्रशिक्षक श्री डालमचंन्द नौलखा ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। तदुपरान्त जैन संस्कारकों ने गीत को प्रस्तुति दी। इस संदर्भ में आचार्यश्री ने जैन संस्कारकों को पावन पाथेय प्रदान किया।  


Abtyp_jain_sanskarak_sammelan_surat

Abtyp_jain_sanskarak_sammelan_surat

Abtyp_jain_sanskarak_sammelan_surat


Post a Comment

0 Comments