अभातेयुप द्वारा बारह व्रत दीक्षा सम्मेलन का हुआ आयोजन
17.09.2024, मंगलवार, वेसु, सूरत (गुजरात)
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के स्थापना दिवस के संदर्भ में आचार्यश्री ने प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आज अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद का स्थापना दिवस भी है। साठ वर्ष की सम्पन्नता हो रही है। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद व उसकी सभी शाखाएं खूब धार्मिक-आध्यात्मिक विकास करती रहें। बारह व्रत आदि आध्यात्मिक गतिविधियों में खूब विकास होता रहे।
द्विदिवसीय बारह व्रत दीक्षा सम्मेलन के संदर्भ में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनिश्री योगेशकुमारजी ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। बारह व्रत के प्रभारी श्री रोहित दुगड़ व अभातेयुप के अध्यक्ष श्री रमेश डागा ने अपनी विचाराभिव्यक्ति दी। इस संदर्भ मंे आचार्यश्री ने पावन आशीर्वाद प्रदान किया। तदुपरान्त मेवाड़ से विशाल संख्या में उपस्थित संघ को आचार्यश्री ने सेवा का अवसर प्रदान किया तथा उन्हें पावन आशीर्वाद भी प्रदान किया।

0 Comments