भगवान महावीर यूनिवर्सिटी स्थित प्रज्ञा भवन में
तेरापंथ युवक परिषद सूरत के निर्देश में तेरापंथ किशोर मंडल सूरत ने 'माइक ड्रॉप' प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया और 60 से अधिक किशोरों ने ऑडियंस के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस प्रतियोगिता में किशोरों ने स्टैंड अप कॉमेडी, शायरी, हेल्दी रोस्टिंग, जैन श्लोक और स्पीच जैसी विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया। प्रथम स्थान रम्य मेहता, द्वितीय स्थान फेनिल संघवी, और तृतीय स्थान कारण मेहता को प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत से अंत तक मुनि श्री सत्य कुमार जी, मुनि श्री अर्हम कुमार जी, और मुनि श्री ऋषि कुमार जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
तेरापंथ किशोर मंडल के एक्सिस सह प्रभारी ऋषि दुग्गड़, पूर्व टीकेएम एक्सिस प्रभारी विशाल पितलिया एवं बीबी सदस्य मनन चोरड़िया ने 'माइक ड्रॉप' कार्यक्रम में पधार कर किशोरों को सदुपदेश देते हुए संघ सेवा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लगे रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने किशोरों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने और नए-नए कार्यक्रमों का आयोजन करने की प्रेरणा दी।
तेरापंथ किशोर मंडल सूरत के प्रभारी जय जी जीरावाला और सह प्रभारी भव्य जी बोथरा भी जुड़े। जय जी जीरावाला ने अपने वक्तव्य से सभी किशोरों में जोश भरा। भव्य जी बोथरा ने स्वागत वक्तव्य दिया और अंत में सभी प्रतिभागियों के नाम सहित उनकी प्रस्तुतियों पर एक भव्य और अद्भुत शायरी की रचना कर सभी को सुनाया।
कार्यक्रम की पूरी रचना और संयोजन KS30 के सदस्यों आर्यन बोथरा, शुभम बाफना, धैर्य नौलखा, और प्रक्षित ओस्वाल ने की।

0 Comments