Editors Choice

3/recent/post-list

जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला

18.08.24, सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् ने युगप्रधान आचार्य श्री महाअमणजी के पावन सान्निध्य में रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन जैन संस्कार विधि से महाश्रमण सभागार, संयम विहार के प्रांगण में आयोजित किया गया।



जिसमें संस्कारक श्री मनीष कुमार मालू, श्री हिम्मत बंब, श्री विनीत श्यामसुखा, श्री बजरंग बैव, श्री अमित चोपड़ा ने लगभग 30 भाई-बहनों के जोड़ों को मंगल मंत्रोच्चार एवं जैन संस्कार विधि की संपूर्ण व्याख्या करते हुए रक्षा बंधन कैसे मनाएं बताया गया ।

इस अवसर पर अभातेयुप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अमित सेठिया एवं वं वेयुप सूरत के अध्यक्ष श्री अभिनंदन गादिया, मंत्री श्री सौरभ पटावरी एवं उनकी पूरी टीम व साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिती रही।

Post a Comment

0 Comments