प्रेक्षाध्यान कार्यशाला
24,25 अगस्त 2024 , सूरत
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सानिध्य में प्रेक्षा फाउन्डेशन के तत्वाधान में टीम सूरत द्वारा महावीर समवसरण, संयम विहार, चातुर्मास प्रवास स्थल में द्विदिवसीय प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया
प्रथम दिन प्रेक्षाध्यान का इतिहास, आधार और स्वरूप की जानकारी दी गई । समताल श्वास प्रेक्षा और दीर्घ श्वास प्रेक्षा के प्रयोग प्रशिक्षकों द्वारा करवाए गए।
दुसरे दिन साध्वी श्री मीमांसा प्रभा जी द्वारा प्रेक्षाचर्या के सूत्र के बारे में सभी को अवगत करवाया साध्वी श्री ने ध्यान का सुंदर प्रयोग कराया
लगभग 150 साधकों की उपस्थिति रही । प्रेक्षाध्यान से जुड़ने के लिए लोगों में काफ़ी उत्साह दिखा ।
आगामी नियमित ध्यान कक्षा के लिए सभी साधकों ने उत्साह दिखाया ।

0 Comments