Editors Choice

3/recent/post-list

मुनि पारसकुमारजी ने महातपस्वी आचार्यश्री से 49 की तपस्या का किया प्रत्याख्यान

मुनि पारसकुमारजी ने महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण जी से 49 की तपस्या का किया प्रत्याख्यान

11.08.2024, रविवार, वेसु, सूरत (गुजरात) : आचार्यश्री के मंगल प्रवचन के उपरान्त मुनि पारसकुमारजी ने 49 की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। आचार्यश्री ने उन्हें शुभाशीष प्रदान करते हुए प्रत्याख्यान कराया। ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व वे ४८ दिनों की तपस्या की लड़ी सम्पन्न कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त भी उन्होंने पूर्व में अनेक तपस्याएं की है। पूज्यप्रवर ने इस प्रसंग में कहा 'मुनि पारसकुमारजी के जीवन में तपस्या के प्रसंग पहले से उजागर होते रहे हैं। आज इनकी तपस्या का ४८वां दिन है, बहुत विशेष बात है। इतने दिनों तक नहीं खाना मानों विशेष शक्ति होती है।'

तदुपरान्त अनेक श्रद्धालु तपस्वियों ने अपनी-अपनी भावना के अनुसार तपस्याओं का प्रत्याख्यान किया। मुनि उदितकुमारजी ने लोगों को तपस्या के संदर्भ में उत्प्रेरित किया।






Post a Comment

0 Comments